रविवार, 26 मई 2019

यति


डा. अरविन्द  दुबे


"कैसा रहा आपका मिशन अर्थ कैप्टन जारो", शिया अंतरिक्ष प्रमुख ने पूछा।
"सफल, हमने पृथ्वी का बारीकी से अध्ययन किया। पृथ्वी पर मानव जैवविविधता को नष्ट करके और वातावरण प्रदूषित करके ग्रह को विनाश की ओर धकेल रहा है।"
"मतलब कुछ शताब्दियों में पृथ्वी हमें खनन के लिए मिल सकती है। हां  अर्थ लेंडर के साथ अनुभव कैसा रहा?"
"वंडरफुल, मानवाकार होने के कारण कोई इसे पहचान नहीं  पाया। चलते समय इसके दोनो रोबोट आर्म के र्फ पर बने निशानों को पृथ्वीवासी किसी विशालकाय हिममानव के पैरों के निशान मान रहे थे। वे इसे यति कह रहे थे।"


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें