शनिवार, 14 सितंबर 2019

मिशन चंद्रयान


डॉ अरविंद दुबे
(101 शब्दों की विज्ञान कथा)

वे लोग अपनी अंधेरी दुनिया में शांति से रह रहे थे पर कुछ वर्षों से उन पर परग्रही आक्रमणों का खतरा मंडरा रहा था।
आज फ़िर उनके अंधेरे अंतरिक्ष में एक परग्रही यान दिखा।
हर बार की तरह उन्होंने अचूक निशाना लगाया। यान आसमान में लड़खड़ाया और जलता हुआ नीचे आ गिरा। 
वहां के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई।
पृथ्वी पर एक राष्ट्र के अंतरिक्ष केंद्र प्रमुख प्रेस को बता रहे थे, "चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरते समय अंतिम क्षणों में पता नहीं क्यों लैंडर से हमारा संपर्क  टूट गया है। हम आंकड़ों का अध्ययन कर रहे हैं।  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें